बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Feb-2025 09:22 AM
By First Bihar
Pragati Yatra : सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान जमुई आने वाले हैं। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में पूरा प्रशासनिक महकमा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटा है। इसको लेकर तय स्थलों पर अफसरों की गाड़ियां दौड़ रही हैं। अब खबर यह है कि सीएम की यात्रा में लगे दो अधिकारियों के बीच विवाद छिड़ गया और विवाद ने झड़प का रूप भी ले लिया। इसके बाद अब यह मामला थाने तक पहुंच चुका है और दोनों ने आवेदन दिए हैं।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा पर जमुई आने वाले हैं। उनके आगमन की तैयारी में कई अधिकारी जुटे हुए थे। इस बीच गरही डैम पर एक मामले ने विवाद का रूप ले लिया। ऐसे में दो अधिकारी आपस में बुरी तरह उलझ गए। सीएम के आने से पहले तमाम विकास कार्यों को पूरा करने के लिए काम तेजी से किया जा रहा था। जहां निर्माण कार्य हो रहा है वहां एक मधुमक्खी का छत्ता है। करीब तीन से चार दिन पहले उस छत्ते को हटाने का आदेश अधिकारियों के द्वारा दिया गया था। लेकिन उस छत्ते को अबतक नहीं हटाया गया था।
ऐसे में कुछ अधिकारी सड़क निर्माण कार्य देखने के लिए गरही पहुंचे थे। जब सड़क निर्माण में जुटे अधिकारियों पर उन्होंने दबाव बनाया तो उसके जवाब में एक अधिकारी ने कहा दिया कि जब तीन दिन में मधुमक्खी का छत्ता नहीं हटा तो सड़क कैसे तीन दिन में बन सकता है। इस बात को लेकर दो अधिकारियों में विवाद छिड़ गया। इस बीच बात तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई और झड़प तक पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि मामला थाने तक पहुंच गया है। इसे लेकर गरही थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। गरही के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शास्त्री ने आवेदन दिये जाने की पुष्टि भी की है। लेकिन, यह मामला क्या है और आरोप क्या लगे हैं, इसपर कुछ भी उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि इस पूरे विवाद पर किसी अधिकारी ने कोई बयान भी नहीं दिया है। किसी भी अफसर के द्वारा इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज किया जा रहा है। बहरहाल, अधिकारियों के बीच झड़प का यह पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...