ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / jamui-news / Bihar Teacher News: HM की शर्मनाक करतूत, छात्रा को गलत जगह टच किया...

Bihar Teacher News: HM की शर्मनाक करतूत, छात्रा को गलत जगह टच किया और दे दिए 20 रुपए, चप्पल से पीटते- पीटते बचे; एक्शन लेंगे ACS?

Bihar Teacher News: बिहार के जमुई में एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर पर छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. घटना से नाराज गांव की महिलाओं ने आरोपी शिक्षक को बुरी तरह से धो दिया.

19-Feb-2025 09:24 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Teacher News: जमुई में एक सरकार स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। स्कूल के हेडमास्टर ने पहले छात्रा को गलत तरीके से छू लिया और उसके बाद मुंह बंद रखमे के लिए उसे 20 रुपए दिए। घटना से नाराज गांव की महिलाओं ने आरोपी शिक्षक की जमकर धूनाई कर दी।


दरअसल, सोनो प्रखंड के नवीन प्राथमिक विद्यालय मकतब में एक गंभीर मामला सामने आया है। हेड मास्टर पर दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार की है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि हेड मास्टर ने उसको गलत तरीके से टच किया। इसके साथ ही चुप रहने के लिए 20 रुपए भी दिए। इसके बाद बच्ची ने स्कूल जाना छोड़ दिया था।


बच्ची की मां मैंहमून खातून ने बताया कि उनकी बेटी पिछले आठ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जब वह बच्ची को डांटती तो वह रोने लगती थी। घटना का पता चलने पर एक महिला ने हेड मास्टर को चप्पल से मारने की भी कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग की। बच्ची की दादी सबीना खातून ने कहा कि हेड मास्टर ने उनकी पोती के साथ गलत व्यवहार किया है।


वहीं आरेपी हेड मास्टर शमशेर आलम ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह 14 साल से स्कूल में कार्यरत है। इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले को लेकर शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों ने शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।