बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Feb-2025 12:49 PM
By Dheeraj Kumar
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत शुक्रवार को जमुई पहुंचेंगे, जहां सीएम करीब 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत 7 फरवरी को जमुई आएंगे और लगभग 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें 58 योजना का उद्घाटन और 16 योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सारी तैयारी को लेकर फूंक फूंककर कदम रख रही है।
डीएम अभिलाष शर्मा और एसपी मदन कुमार आनंद कार्यक्रम स्थल से लेकर बैरिकइटिंग और हेलीपैड तक सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। जमुई के लोगों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 11:00 बजे का वक्त होगा जब सीएम नीतीश कुमार गढ़ी थाना क्षेत्र के धावा टांड़ मैदान में उनकी हेलीकॉप्टर लैंड करेगा।
सीएम 43 मिनट तक गढ़ी डैम के पास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11:58 में उनका हेलीकॉप्टर जमुई सदर प्रखंड के घरसंडा पंचायत के सोनपे मैदान में उतरेंगा और यहां पर भी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें महिला कॉलेज महिला, थाना, श्रम विभाग का कार्यालय आदि शामिल होगा। उसके बाद समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सीएम योजनाओं की समीक्षा करेंगे और 3:15 में जमुई से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...