बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2025 07:50 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के जमुई जिले के ढोढरी पंचायत स्थित निमारे गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है, सोमवार की सुबह मकान की छत गिर जाने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति बुरी तरह से घायल हो गया है. पत्नी का नाम रूबी देवी बताया जाता है जिसकी उम्र 28 वर्ष बतलाई जाती है, जबकि पति संजय मंडल की उम्र करीब 30 वर्ष है.
जानकारी के अनुसार यह मकान कच्चा था, इसके छत पर लगी लकड़ी की कड़ी टूट कर गिर गई थी. जिसके बाद छत और दीवार एक साथ भरभरा गए और यह दुखद घटना घटी. मलबे से जैसे-तैसे दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाला गया. पत्नी की मौत तो मौक पर ही हो गई थी, वहीं पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद स्थिति की नाजुकता को देखते हुए संजय मंडल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
बताया जाता है कि संजय मंडल के तीन बच्चे हैं शिवराज, सुमित और शिवरानी, जिनके ऊपर से अब माँ का साया उठ चुका है और अब इनके पिता भी जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. जानकारी मिली है कि संजय मंडल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है, जिसके कारण वह कच्चे मकान में रहने को मजबूर था.
एक तरफ तीनों बच्चे माँ की लाश से लिपटकर रो रहे थे. जबकि दूसरी तरफ संजय के परिजन संजय को बचाने के लिए भागा-भागी कर रहे थे. इस मार्मिक दृश्य को जिसने भी देखा वह अपनी आँखों में आंसुओं को आने से रोक न सका. गनीमत रही कि इस हादसे के समय संजय के तीनों छोटे-छोटे बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे, वरना इस हादसे में और भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...