मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
30-Mar-2025 11:00 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News : इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल चैंपियनशिप 2024 में जमुई की बेटी इंटरनेशनल राइफल शूटर सीमा यादव ने एक गोल्ड और दो रजत पदक जीत कर जिले सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगता का आयोजन 24 मार्च को मध्यप्रदेश के इंदौर में किया गया. जिसका उद्घाटन खुद सीएम मोहन यादव ने किया था.
इसमें सीमा यादव ने 300 मी राइफल शूटिंग के 3 पोजीशन प्रॉन इवेंट में शामिल हुई और एक गोल्ड और दो रजत पदक जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. सीमा यादव मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित खैरा प्रखंड के लालपुर गांव निवासी हरिओम यादव की पत्नी हैं. जबकि इनका मायका बरहट प्रखंड के नूमर गांव में है।
बताते चलें कि इन्होंने इससे पहले भी कई गोल्ड और रजत पदक अपने नाम किया है. 2022 में वर्ल्ड चैंपियन शूटिंग में नीदरलैंड में हुए चैंपियनशिप में भी इन्होने भाग लिया, जहाँ इन्होने दो स्वर्ण तथा दो रजत पदक पर कब्जा जमाया था. ज्ञात हो कि सीमा ने आइटीबीपी में नवंबर 2014 में ज्वाइनिंग ली थी और तब से लगातार देश के लिए मेडल जीत रही है।
जमुई की बेटी सीमा की इस शानदार उपलब्धि पर ना उनके परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं, बल्कि पूरे जिले में उत्सव का माहौल है. जिले की कई बेटियों को सीमा से प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे चलकर खुद को ऐसे ही किसी कार्य में मन से समर्पित करने को बाध्य होंगी, जो आगे चलकर ना सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि उनके जिले सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बने.