ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar News : रात के अंधेरे में सरकारी विद्यालय से चोरी किए जा रहे मध्याह्न भोजन के अनाज, वीडियो वायरल होने के बाद मचा घमासान

Bihar News : हैरत की बात यह है कि गांव वालों के अनुसार यहां कभी बच्चों को मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं मिलता है, ग्रामीणों ने अब इस बात को लेकर मोर्चा खोल दिया है.

Bihar News

20-Mar-2025 02:20 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News : जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के कटावत गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय से रात के अंधेरे में मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिले भर में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के निवाले की चोरी की चर्चा अब सरेआम हो रही है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी करने लगे हैं।


वही इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए जब मीडिया की टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटावत पहुंची तो वहां के ग्रामीणों ने स्कूल व्यवस्था की सारी पोल पट्टी खोलकर रख दी। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर कभी भी मेन्यु के अनुसार खाना नहीं बनाया जाता है। ना ही शिक्षा की गुणवत्ता सही है. 


इस चोरी की घटना का वीडियो बनाने वाले करण कुमार माथुरी ने बताया है कि “पिछले दिनों भी यहां से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी कर बेच दिया गया था. जबकि कल देर रात हम इधर से गुजर रहे थे तो उस दौरान हम लोगों ने देखा कि रात के अंधेरे में चावल निकला जा रहा है, तब मैंने इसका वीडियो बना लिया”.


वहीं इस बात को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटावत की प्रधानाध्यापक सुनीता कुमारी ने सफाई दी है कि “यहां के ग्रामीण स्कूल का बाउंड्री वॉल नहीं होने देते हैं। मध्याह्न भोजन के चावल की चोरी नहीं हुई है, बस साफ सफाई के लिए इसे दूसरे रूम में रखा जा रहा था”।


“हालांकि हमें यह रात के अंधेरे में नहीं करना चाहिए था, गलती बस इतनी सी है कि इन्होंने ये काम रात में किया है”. वही स्कूल में काफी गंदगी को देखकर प्रभारी ने भी माना की यहां काफी ज्यादा गंदगी है और इसकी साफ-सफाई आने वाले दिनों में अछे से कराइ जाएगी.