बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
03-Apr-2025 08:08 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News : जमुई-लखीसराय एनएच-333 पर टाउन थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। यह ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। कहा जा रहा है कि ट्रक चालक पहले से ही कई जगहों पर दुर्घटना कर भाग रहा था। ट्रक ने शहर के अतिथि पैलेस चौक, मलयपुर बाईपास समेत 3 से 4 स्थान पर टक्करें मारी थी। लखीसराय की और भागते समय ट्रक में अचानक आग लग गई।
जिसके बाद चालक और उपचालक ने तुरंत ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के दमकल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, यह संदेह है कि चालक और उपचालक ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए जानबूझकर ट्रक में आग लगाई हो।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि अचानक ट्रक जमुई की ओर से तेज रफ्तार से आई और सड़क किनारे खड़ा कर, ट्रक के केबिन का गेट खोल ड्राइवर कूद कर, अंधेरे का फायदा उठाते हुए सड़क किनारे खेत में भाग निकला। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाए तब तक ट्रक का चालक और उपचालक भाग निकला। इधर देखते ही देखते ट्रक के केबिन में आज की लपटे निकलने लगी और महज कुछ मिनट में ही पूरा ट्रक आज की चपेट में आ गया।
ट्रक के मालिक की पहचान लखीसराय के इंग्लिश मोहल्ले निवासी अनिल दुबे के रूप में हुई है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। डायल 112 और टाउन थाना के पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।