ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

Bihar News : लंदन से जमुई पहुंची मारिया व मेडिलिना, कुष्ठ रोगियों से मिलकर दी अहम सलाह

Bihar News : जमुई के कुष्ठ अस्पताल पहुंची विदेशी महिला मारिया व मेडेलिना ने कुष्ठ मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना है और इस गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर उन्होंने कई अहम जानकारियां साझा की हैं।

BIHAR NEWS

05-Mar-2025 09:26 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News : लंदन से जमुई सदर अस्पताल पहुंची विदेशी महिला मारिया व मेडेलिना ने कुष्ठ मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और कुष्ठ से बचाव को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं। इससे आने वाले समय में मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। मरीजों को जागरूक करने की यह पहल बेहद सराहनीय निर्णय है और इसकी काफी ज्यादा जरुरत थी.


लपेरा सोसाइटी के द्वारा कुष्ठ रोगियों की मदद

बता दे कि लेपरा सोसायटी के द्वारा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड के बगल में कुष्ठ अस्पताल चलाया जा रहा है। जहां पहुंचने वाले पीड़ित कुष्ठ मरीजों को मुफ्त में इलाज किया जात है तथा दवा के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर उन्हें जूता चप्पल संबंधित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।


मारिया और मेडिलिना ने मरीजों का लिया जायजा

इन्हीं मरीजों से मिलने के लिए लंदन से दो विशेषज्ञ मारिया और मेडेलिना सदर अस्पतालपहुंची थी। जहाँ एक-एक कर के उन्होंने कई मरीजों से बात की और इससे बचाव को लेकर उन्हें कई जानकारियां दी। इन्होंने कई मरीजों की स्तिथि का एक एक करके जायजा लिया और उनकी बातों को समझने का प्रयास किया. इस दौरान उनके साथ एक ट्रांसलेटर भी मौजूद रहे.


मरीजों के लिए आशा की किरण

बता दें कि इस बात की चर्चा जिले में हर जगह हो रही है और कुष्ठ रोगों से ग्रसित मरीजों व उनके परिजनों में इसे लेकर ख़ुशी देखी गई। वहीं इस पूरे मामले को लेकर बिहार-झारखंड के को-ऑर्डिनेटर रजनीकांत ने बताया है कि लेपरा सोसायटी की तरफ से सदर अस्पताल परिसर में कुष्ठ रोगियों के लिए ओपीडी चलाया जाता है। 


जिसमें जिले के सदर अस्पताल सहित किसी भी निजी अस्पताल से रेफर कुष्ठ रोगियों का मुफ्त में इलाज कराया जाता है। गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर मुजफ्फरपुर, पटना पीएमसीएच, एनएमसीएच रेफर किया जाता है ताकि समय पर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके।


जिसको लेकरलंदन से कुष्ठ पर रिसर्च कर रही विदेशी महिला तथा इंडिया-बांग्लादेश की प्रोग्राम मैनेजर मारिया और मेडेलिना जमुई पहुंची थी। जिनके द्वारा मरीजों से बात की गई और उन्हें कई अहम सुझाव भी दिए गए, ताकि इस गंभीर बीमारी से उनका बचाव किया जा सके और आगे आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा सके।