ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, हादसे में एक की...

Bihar News: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, हादसे में एक की मौत; दो घायल

Bihar News: जमुई जिले के मांगो बंदर पुल पर शुक्रवार सुबह तेज आंधी के कारण एक बोलेरो वाहन पुल से नीचे गिर गया.

18-Apr-2025 01:32 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के मांगो बंदर पुल के पास दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज तेज आंधी के कारण एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। यह घटना आज यानि शुक्रवार 18 अप्रैल सुबह 5:40 बजे के करीब की घटना है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी यात्री शेखपुरा जिले के चित्तौड़ा गांव के रहने वाले थे। 


बताया जा रहा है कि वे बोकारो में एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद बोलेरो का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पीछे से आ रहे अन्य वाहनों के यात्रियों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तुरंत खैरा अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने एक यात्री मृत घोषित कर दिया है।


मृतक की पहचान चित्तौड़ा निवासी जोगिंदर राम के रूप में हुआ है। अन्य दो घायलों में प्रलय शंकर सिंह और पिंकू महतो का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बोलेरो चालक की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वाहन को भी तलाशा जा रहा है ताकि दुर्घटना के तकनीकी कारणों की पुष्टि की जा सके।


वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मांगो बंदर पुल पर सुरक्षा रेलिंग कमजोर है और तेज हवा या अनियंत्रित वाहन के लिए कोई पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।