बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
09-Mar-2025 08:44 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News : ताजा मामला कल रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लखीसराय की तरफ से आती हुई एक ट्रक और शेखपुरा से जमुई की ओर जाती हुई एक ट्रक की आपस में भीषण टक्कर हो जाती है, जिसके कारण सड़क के बीचो-बीच बना ट्रैफिक गोलंबर सहित सड़क किनारे लगे बिजली के पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, हैरत की बात यह है कि इस भीषण घटना के बाद भी ट्रक के ड्राइवर और उपचालक दोनों सही सलामत हैं. सिकंदरा मुख्य चौराहे के आसपास रहनेवाले लोग बताते है कि यह चौराहा बहुत खतरनाक है और आए दिन ऐसी घटनाएं इस चौराहे पर होती रहती है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है।
बता दें कि यह टक्कर इतना भयावह था कि देखने वालों को इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा था कि इसमें से कोई जिंदा भी बचा होगा. वो तो इश्वर का धन्यवाद कहें या किस्मत की मेहरबानी कि ट्रक के चालक और उपचालक किसी प्रकार मौत की गिरफ्त में जाने से बच गए, वरना होली से पहले इनके परिवार इस मौत के चौराहे की वजह से लगभग उजड़ ही चुके थे.
बहरहाल अब देखन होगा कि सिकंदरा के इस मौत के चौराहे पर जिला प्रशासन कोई ठोस कारवाई करती है या फिर लोगों को किसी और बड़े हादसे का इंतजार करना होगा. आशा है कि प्रशासन की कुंभकर्णी नींद जल्द खुले और इस चौराहे पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कम से कम बैरिकेडिंग की व्यवस्था संभव हो पाए.