ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: पूर्व विधान पार्षद ने नीतीश के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप,...

Bihar News: पूर्व विधान पार्षद ने नीतीश के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, मामला सामने आने पर मचा हड़कंप

Bihar News: यह मामला वर्तमान में जिलाधिकारी जमुई के न्यायालय में लंबित है। बावजूद इसके एडीएम के आदेश पर अंचल अधिकारी, चकाई ने पद से प्रभावित होकर जमीन का दाखिल-खारिज और रसीद काटने का काम किया है।

12-Apr-2025 09:24 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने चकाई डाक बंगला में शुक्रवार को प्रेस वार्ता करके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने सरकारी दस्तावेज एवं खतियान दिखाते हुए बताया कि बामदह पंचायत के नावाडीह मौज खाता संख्या 15 खसरा 1119 रखवा, एक एकड़ 12 डिसमिल गैर मजूरवा खास की जमीन है। 


जिसे गैर कानूनी तरीके से एक डालमिया नाम के व्यक्ति से अपनी पत्नी सपना सिंह के नाम पर रजिस्ट्री करवा लिया गया। जबकि इस तरह की जमीन की खरीद-बिक्री एवं राजस्व रसीद कटना 2019 से ही बंद है। उन्होंने कहा कि इस बाबत सूचना के अधिकार के तहत 12 दिसंबर 2022 को अंचलाधिकारी चकाई से सूचना मांगी गई थी। जिसमें भी उन्होंने बताया था कि यह गैर मजरूवा खास की जमीन है। 


इसका खतियान भी जमुई अभिलेखागार से सत्यापित प्रति निकलवाया गया। उसमें भी यह जमीन गैर मजरुबा खास ही दर्ज है। उसे और संवैधानिक तरीके से पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी सपना सिंह के नाम पर पहले निबंधन कराया और अब दाखिल-खारिज भी अपनी पत्नी के नाम पर कर लिया है। उन्होंने कहा कि “यह मामला काफी गंभीर है और सरकारी जमीन को हड़पने की यह साजिश है। 


यह मामला वर्तमान में जिलाधिकारी जमुई के न्यायालय में लंबित है। बावजूद इसके एडीएम के आदेश पर अंचल अधिकारी चकाई ने पद से प्रभावित होकर जमीन का दाखिल खारिज और रसीद काटने का काम किया है। यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो जल्दी पूरे मामले को न्यायालय में ले जाएंगे।“ उन्होंने कहा कि “यह जब से मंत्री बने हैं तब से चकाई के सरकारी जमीन पर उनकी टेढ़ी नजर है।‘


इसके पूर्व में भी इन्होंने रामचंद्रडीह पंचायत के गुड़ियाडीह गांव के पास एक बेनामी संपत्ति 100 एकड़ का रजिस्ट्री किसी फर्जी व्यक्ति के नाम पर करवाया है। जल्द ही इस मामले का भी खुलासा किया जाएगा। यहां के रैयत इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। मौके पर बिंदेश्वरी वर्मा, गोपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।