ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: आधा दर्जन लोगों पर सांड ने किया हमला, 80 साल के...

Bihar News: आधा दर्जन लोगों पर सांड ने किया हमला, 80 साल के बुजुर्ग सहित 2 की मौत, 2 घायल

घटना जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर की है जहां एक पागल सांड ने आतंक मचा दिया। सांड के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 80 वर्षीय बाल किशन यादव और 40 वर्षीय राजू चौधरी के रूप में हुई है।

14-Feb-2025 09:47 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में पागल सांड ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। सांड के हमले से 2 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 2 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पास के क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। पागल सांड के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।  


घटना जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर की है जहां एक पागल सांड ने आतंक मचा दिया। सांड के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 80 वर्षीय बाल किशन यादव और 40 वर्षीय राजू चौधरी के रूप में हुई है। इसके अलावे ब्रह्मदेव यादव और अनीता देवी घायल हो गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। 


मृतक बाल किशन यादव के भतीजे बाल्मीकि यादव ने बताया कि उनके चाचा खेत से लौट रहे थे। तभी सांड ने पीछे से हमला कर दिया। इससे पहले गुरुवार को राजू चौधरी पर सांड ने हमला किया था। राजू चौधरी की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह सांड बचपन से गांव में रह रहा था लेकिन पिछले 5 दिन से अचानक बेकाबू हो गया। 


इस दौरान उसने कई लोगों पर हमला किया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर अलीगंज प्रखंड के सीईओ, चंद्रदीप थाना की पुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सांड पर काबू पाया गया। चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साव ने बताया कि सांड को पकड़ लिया गया है।