सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
03-Mar-2025 09:42 PM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News: बिहार के जमुई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो ट्रक की टक्कर के बाद एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने दोनों ट्रक को आग के हवाले कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। उपद्रवियों ने इस दौरान पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
बीच सड़क पर दोनों ट्रक धू-धूकर जलती रही। किसी ने फायर बिग्रेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी। ट्रक में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में दोनों ट्रक जलकर खाक हो गया।
उधर घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में लगी है। घटना जमुई के इस्लामनगर के जवाहर स्कूल के पास की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जमुई शहर में नीमा इलाके आज शाम करीब 8.15 में ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उपद्रवियों ने दो ट्रक में आग लगाकर जमुई खैरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर टाऊन थाना की पुलिस पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास करने लगे। लेकिन असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए है। फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान भछियार निवासी महेश ठाकुर के पुत्र अजय ठाकुर के रूप में हुई है।
मृतक युवक जमुई के ही मधुकंज सुंदरी वस्त्रालय में काम करता था। दुकान बंद होने के बाद वो घर जा रहा था जहां रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उक्त युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल जमुई पुलिस मौके पर पूरे दलबल के साथ मौजूद है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है।