ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को...

Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हुआ।

11-Jun-2025 11:43 AM

By Dheeraj Kumar

Bihar News: बिहार के जमुई में खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार देर रात बीआरसी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों में एक इंद्रदेव कुमार था, जो सोनो थाना क्षेत्र के बंदरमारा गांव निवासी केशो यादव का पुत्र था। वह अपने मामा के घर गौरवा मटियाना में रहता था जबकि दूसरे मृतक 24 वर्षीय विनोद चौधरी है, जो मुंगेर के कारीकोल के रहने वाले थे। विनोद का ससुराल जमुई जिले के सोनो प्रखंड के पैरा मटियाना गांव में था।


दोनों दोस्त मंगलवार को एक पूजा समारोह में शामिल होने कागेश्वर गांव गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। ट्रक ने इंद्रदेव के सिर पर टायर चढ़ा दिया। विनोद भी वाहन की चपेट में आ गए। इंद्रदेव की शादी महज एक महीने पहले सोनो प्रखंड के तरोन गांव की एक युवती से हुई थी। 


सोनो थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवकों की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।