Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
28-Feb-2025 07:45 AM
By First Bihar
बिहार के जमुई जिले के नागी पक्षी विहार परिसर में गुरुवार को तीसरे पक्षी महोत्सव "कलरव 2025" का उद्घाटन हुआ। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक दामोदर रावत समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं पर्यावरण विभाग ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। पक्षियों की चहचहाट का आनंद उठाते हुए मंत्री ने कहा कि नागी को राज्य ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि यहां जल्द ही एक बड़ा पक्षी संग्रहालय बनाया जाएगा और साइबेरियन पक्षियों के संरक्षण के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि नागी को विशेष दर्जा दिया गया है और इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां 30 से अधिक देशों से प्रवासी पक्षी आते हैं, जो इस क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। रामसर सूची में शामिल इस स्थल को अब राज्य सरकार और विकसित करने में जुटी है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विधायक दामोदर रावत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नागी का निरंतर विकास उनके पक्षियों के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इस दौरान मंत्री व अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, जिसमें मधुबनी पेंटिंग, पुरातात्विक स्थलों के ब्रोशर, फूड स्टॉल शामिल थे।