बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
20-Feb-2025 06:09 PM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने सेंधमारी की कोशिश की। बैंक के पीछे की 10 इंच की दीवार को काट डाला है। हालांकि बैंक में चोरी करने का प्रयास असफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।
जमुई जिला के झाझा- एनएच 333 थानाक्षेत्र के एकडारा चौक पर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। इधर घटना की जानकारी गुरुवार को शाखा प्रबंधक कृपा सेतेंग हमसोय ने झाझा थाना की पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुअनि कुंज बिहारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बैंक के पीछे की 10 इंच की दीवार को काटा गया है। जिसके बाद पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। छानबीन के दौरान यह पुलिस को यह भी पता चला कि बैंक के पीछे जिस जगह पर दीवार में सेंधमारी कर बैंक में घुसकर चोरी करने का प्रयास चोर के द्वारा किया गया उस जगह पर अर्धनिर्मित मकान बना हुआ है।
जिसके सहारे चोर ने दीवार में सेंधमारी की और लॉकर को तोड़ने की कोशिश की लेकिन चोर मंसूबे में सफल नहीं हो सका। बैंक में दीवार से सटे एक बक्सा रखा हुआ था जिसमें नुकीले किसी वस्तु से छेद किया गया है जिसके निशान मिले हैं। वही आसपास बैंक से जुड़ी कागजात भी बिखरा पड़ा था। इससे पूर्व भी 2024 के 10 दिसम्बर को भी बैंक में चोरी का प्रयास हुआ था। एक ही बैंक में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की प्रयास किये जाने की घटना को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।