ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Sep-2025 06:11 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: चुनाव से पहले जमुई की झाझा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। बता दें कि जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश पुलिस ने किया है।
पुलिस ने दो आरोपी को अरेस्ट किया है। वही मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने के उपकरण को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
दरअसल जमुई SP को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का उन्होंने गठन किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने बाराजोर के शाहिद आलम, इजराइल हक उर्फ छोटू अंसारी, घोरिकवा गांव निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी के घर पर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने हथियार बनाने के कई सामान,अर्धनिर्मित हथियार,जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरणों को बरामद किया।
बता दें कि इससे पूर्व में भी जमुई के गरही,कल्याणपुर व मलयपुर थानाक्षेत्र में भी छापेमारी की गयी थी। तब भी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों की मानें तो झाझा में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का मुख्य आरोपी जो हथियार निर्माण का कार्य करता था, वह छापेमारी के दौरान पुलिस से बच निकला।
बहरहाल इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बाराजोर के शाहिद आलम और इजराइल हक उर्फ छोटू अंसारी शामिल हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।