ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / जमुई : पटरी पर मिली युवक और युवती की लाश, प्रेम प्रंसग में...

जमुई : पटरी पर मिली युवक और युवती की लाश, प्रेम प्रंसग में खुदकुशी की आशंका

19-Jan-2021 11:08 AM

JAMUI : जमुई में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जमुई रेलवे स्टेशन के कटौना हॉल्ट से पहले पोल नंबर 387/5 और 387/7 के बीच की है. 

मृतक की पहचान एक ही गांव के रहने वाले जुली और गोविंद के रुप में की गई है. दोनों की उम्र 20 और 22 साल बताई जा रही है. घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह पेट्रोलिंग के लिए गए गैंगमैन को ट्रैक पर शव दिखा, जिसके बाद मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई. 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि दोनों सोमवार की देर शाम से अपने घर से गायब थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था, और घरवाले इसका विरोध करते थे. इसी कारण दोनों ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. हादसा है या सुसाइड इसकी भी जांच की जा रही हैं. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ किया जा रहा है.  लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह 5:30 में टाटा-छपरा ट्रैन गुजरी थी. आशंका है कि इसी ट्रेन के चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है.