ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Sep-2025 10:00 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रकों से अवैध वसूली करते 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल, एक कार, सोने की चेन और अंगूठी बरामद किया है।
जमुई जिले के गिद्धौर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 04:30 बजे जमुई के पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना मिली कि गिद्धौर थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों द्वारा वहां से गुजर रहे ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के चार अपराधियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल है, जो ट्रक चालकों को डरा-धमका कर पैसों की वसूली कर रहा था।
पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि ब्लू रंग की मारूति कार पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-01/पीएम 3588 लगाकर ये लोग रात्रि में वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। छापेमारी में गिरफ्तार अपराधियों में दो का आपराधिक इतिहास का भी पता चला है। गिरफ्तार किये गए रितेश कुमार के खिलाफ गरही और तेतरहाट थाने में बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत दो मामलों के अलावा एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। जबकि एक अन्य अभियुक्त की पहचान नितीश राज उर्फ़ विक्की के रूप में हुई है। विक्की के खिलाफ भी जमुई नगर थाना में आपराधिक केस दर्ज है। पुलिस ने इस वसूली गिरोह के पास से पांच मोबाइल फोन, एक मारूती सुजूकी एक्सएल-6 कार, सोने की चेन व अंगूठी बरामद किया है।