छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद
12-Nov-2025 10:33 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले उत्पाद विभाग को जमुई में बड़ी सफलता हासिल हुई है। जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा गांव के पास एक पेट्रोल टैंकर से करीब 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बुधवार की शाम में बरामद किया गया। पेट्रोल के टैंकर से 300 पेटी शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने टैंकर और उसमें से बरामद शराब को जब्त कर लिया है वही उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सतगामा के पास उत्पाद विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलया और इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल टैंकर को रुकवाया। उसकी जांच की गयी और इस दौरान टैंकर के अंदर से 300 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। शराब की इतनी बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी।
पुलिस ने मौके से टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वही टैंकर और जब्त शराब को थाने पर लाया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान देवघर निवासी तुला यादव के बेटे फेकू यादव के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप झारखंड के देवघर जिले से बिहार के बेगूसराय जिले में लाई जा रही थी। लेकिन जमुई में ही इसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार टैंकर के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और इस शराब से जुड़े धंधेबाजों का पता लगा रही है। मतगणना के दो दिन पहले शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान हैं। इस शराब को काउंटिंग के पहले बेगूसराय पहुंचाने की पूरी कोशिश थी लेकिन शराब के धंधेबाजों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।