Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
19-Oct-2025 09:31 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है। जमुई चेक पोस्ट पर अवैध वसूली किये जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद जिले के पुलिस कप्तान ने एक्शन लेते हुए ड्यूटी पर तैनात 4 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए चेक पोस्ट पर हाइवा चालक से अवैध वसूली मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने रविवार 6 बजे बड़ी कार्रवाई कर दी। कटौना चेक पोस्ट पर तैनात एक पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) सदानंद कुमार और 4 पुलिसकर्मी विजय कुमार, सुबोध कुमार, भाग्यश्री कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामला शुक्रवार की देर रात जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना चेक पोस्ट की है। जहां झारखंड के गिरिडीह जिले से ट्रांसपोर्ट का सामान शेखपुरा ले जा रहे हाइवा चालक वकील यादव को पुलिस कर्मियों ने रोका था। पुलिस कर्मियों ने पहले चालक से वाहन के कागजात और लाइसेंस मांगे। सभी दस्तावेज वैध पाए जाने के बावजूद, वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने चालक पर वाहन के अंदर बाजा बजाने और आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
उन्हें 15,000 रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी गई। हालांकि, बाद में पुलिस कर्मियों ने चालक से 700 रुपये की मांग की। जिसे चालक ने पॉकेट से निकालकर पुलिस कर्मी को दिया। इसी दौरान, वहां से गुजर रही 1St बिहार-झारखंड न्यूज़ की टीम ने पूरी तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया और खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी विश्वजीत दयाल ने उक्त वीडियो की जांच के लिए सीडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम के द्वारा रिपोर्ट मिलते ही जांच में दोषी पाए जाने पर जमुई एसपी ने चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी को कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। जमुई एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।