हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Nov-2025 08:57 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग एक्शन में है। चुनाव आयोग विभिन्न दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर पैनी नजर रख रहा है। इसी क्रम में चकाई थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दो नामजद सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
चकाई अंचलाधिकारी सह उड़न दस्ता दल के प्रभारी राजकिशोर साह ने इस मामले में चकाई थाना में एफआइआर दर्ज कराया है। दर्ज केस के अनुसार, 02 नवंबर की दोपहर लगभग 02:15 बजे सूचना मिली कि सरौन पंचायत अंतर्गत मधुआ मोड़ (नेशनल हाईवे-333) पर बिना अनुमति के जुलूस निकाले जाने की तैयारी की जा रही है।
सूचना पर उड़न दस्ता दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो पाया गया कि वहां 30-40 मोटरसाइकिलें और 50 से अधिक लोग एकत्रित थे, जिनमें कुछ मोटरसाइकिलों पर जदयू का झंडा लगा हुआ था। पूछे जाने पर चकाई थाना अंतर्गत जम्हरा गांव निवासी जगन सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह और गमहरिया गांव निवासी धनंजय पांडेय ने बताया कि वे जदयू प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह के स्वागत के लिए एकत्र हुए हैं, किंतु उनके पास अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं था।
उड़न दस्ता प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस की तैयारी करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। इस आधार पर दोनों नामजद व्यक्तियों सहित 50 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
