जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
01-Apr-2021 07:38 AM
PATNA : राज्य में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने फिलहाल जमीन के सर्किल रेट में कोई इजाफा नहीं करने का फैसला किया है। राज्य सरकार को कई जिलों की समन्वय समिति की तरफ से भेजे गए सर्किल रेट में वृद्धि के प्रस्ताव को विभागीय सचिव ने लौटा दिया है। इसके साथ ही पटना में भी जमीन के सर्किल रेट में वृद्धि के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था वह खारिज हो गया है। अब पटना में जमीन का सर्किल रेट पुराना ही रहेगा।
हालांकि जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए आज से नई सेवा की शुरुआत हो गई है। अब जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही दाखिल ल-खारिज की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी निबंधन कार्यालयों को अंचल कार्यालयों से ऑनलाइन इंटीग्रेट कर दिया गया है। इस इंटीग्रेटेड सिस्टम से अब अंचल कार्यालय से ही जमीन की दाखिल खारिज भी हो जाएगी। जमीन निबंधन के दौरान दाखिल खारिज के लिए निबंधन अधिकारी को आवेदन पत्र देना होगा।
राज्य सरकार ने इसके लिए बजाता एक फॉर्मेट तैयार किया है। आवेदन के फॉर्मेट में भूमि के विवरण के साथ कई सवालों का जवाब भी देना होगा। खरीदार को यह बताना होगा कि क्या जमाबंदी रैयत ही विक्रेता है? क्या खरीदार की संख्या एक है? क्या विक्रेता की संख्या एक है? जमीन खरीदने और बेचने वालों की जाति, जमाबंदी संख्या, जमाबंदी की भाग संख्या और पृष्ठ संख्या भी दर्ज करनी होगी। अगर तय जवाब फॉर्मेट के मुताबिक रहे तो दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दाखिल खारिज केवल उन्हीं जमीनों की रजिस्ट्री पर हो पाएगी जिनकी जमाबंदी है।