हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jun-2023 07:22 PM
By First Bihar
PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का इंतजार अब खत्म हो गया है। सोमवार यानी 12 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। पहले 11 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होना था लेकिन झारखंड बंद के कारण इसके ट्रायल रन की तिथि में बदलाव किया गया था। 12 जून को यह ट्रेन सुबह 6:55 बजे पटना जक्शन से खुलेगी और दोपहर 1:00 बजे राजधानी रांची पहुंचेगी जबकि दोपहर 02:20 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी और शाम 8:25 बजे पटना जक्शन पहुंच जाएगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना से रांची के बीच 6 स्टेशनों पर ठहराव होगा। पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का ठहराव होगा। गया में यह ट्रेन 10 मिनट रूकेगी जबकि बरकाकाना में इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट के लिए होगा। बाकि स्टेशनों पर ट्रेन कितनी देर रूकेगी फिलहाय यह तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान जो समय तय किया गया है वहीं इस ट्रेन की टाइमिंग होगी लेकिन ट्रायल के बाद इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन की तरफ से TI प्रतिनियुक्ति किए गए हैं जो ट्रायल के दौरान पल- पल की रिपोर्ट देंगे। उधर, ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेल कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। रेलवे के वरीय अधिकारियों की देखरेख में कर्मियों को ट्रेंड किया गया है। ट्रायल रन के दौरान सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय करेगी।