हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Oct-2021 07:05 AM
PATNA : बिहार के एक आईएएस अधिकारी की शादी की वजह से इंटरनेशनल T20 क्रिकेट मैच स्थगित होते-होते रह गया। यह खबर थोड़े दिन पहले सुर्खियां बनी थीं। जहानाबाद में डीडीसी के पद पर तैनात मुकुल कुमार गुप्ता ने रांची के फाइव स्टार होटल में कमरे बुक कराए थे। होटल रेडिसन ब्लू में कमरे जिस तारीख को बुक कराए गए उसी तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच खेला जाना है। 19 नवंबर को होने वाले इस क्रिकेट मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों को होटल चाहिए था। रेडिसन ब्लू होटल में कमरे उपलब्ध नहीं थे जिसे लेकर काफी बवाल मचा था। मैच रद्द होने तक की नौबत आ पहुंची थी, आखिरकार इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा तब कहीं जाकर आईएएस अधिकारी मुकुल गुप्ता ने होटल रेडिसन ब्लू में बुक अपने कमरे छोड़े थे।
रेडिसन ब्लू में कमरे पर दावा छोड़ने के बाद T20 मैच का रास्ता तो साफ हो गया लेकिन सुर्खियों में आए आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की परेशानियां अब बढ़ सकती है। चर्चा है कि मुकुल कुमार गुप्ता की आय पर अब जांच एजेंसियों की नजर जा गाड़ी है। एक फाइव स्टार होटल में भारी तादाद के अंदर कमरे बुक कराने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शादी में भारी तामझाम और खर्च की खबर मिलते ही बिहार आर्थिक अपराध इकाई के कारण खड़े हो गए हैं हालांकि अब तक डीडीसी के खिलाफ किसी तरह की जांच शुरू नहीं की गई है लेकिन आने वाले दौर में ऐसा नहीं होगा इस बात की गारंटी भी नहीं दी जा सकती।
हालांकि आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने स्पष्ट किया है कि इसे भी टीम को जांच के लिए रांची नहीं भेजा गया है। एडीजी ने कहा है कि फाइव स्टार होटल में शादी और होटल में कमरे बुक कराए जाने की बात मीडिया के जरिए उन तक पहुंची है फिलहाल कोई जांच शुरू नहीं की गई है।