हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
07-Apr-2021 11:07 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर ग्रहण लगा दिया है. अप्रैल और मई महीने में लगन की तारीखें कई सारी हैं जिसे देखते हुए कई शादियों की तिथि भी तय कर दी गई थी और सारी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थी. वर और वधू दोनों पक्षों के लोग अभी तैयारियों में जुटे ही थे कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देख नीतीश सरकार ने समारोह पर फिर से शर्तें लागू कर दी. इस बीच रोजाना संक्रमण के मामले भी बढ़ते ही जा रहे हैं.
वहीं संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब कई परिवारों ने वर और वधू को होम आइसोलेट करना शुरू कर दिया है ताकि विवाह के दिन तक दोनों संक्रमण के चपेट में न आएं. बता दें कि सरकारी गाइडलाइन्स के तहत अब विवाह समारोह में केवल 250 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इसे देखते हुए अब लड़की और लड़के पक्ष के वो लोग भी सतर्क रह रहे हैं जिन्हें विवाह समारोह में उपस्थित रहना है.
इधर अस्पताल में भी कोरोना जांच के लिए दूल्हा-दुल्हन सहित दोनों पक्षों के लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. आपको बता दें कि पिछले साल 2020 में कोरोना के लहर ने शादी समारोह पर तो ग्रहण लगाया ही इस साल 2021 में भी लगन के बीच अब दोबारा परेशानी खड़ा कर दिया है.