बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
28-Feb-2025 09:35 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Holi 2025: होली आने में केवल 14 दिन बचे हैं। दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग होली में अपने घर बिहार जाते हैं। लेकिन ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से लोग परेशान हैं। रेलवे ने अभी तक होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की है। इससे बिहार लौटने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। 13 मार्च तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। वहीं फ्लाइट के फेयर आसमान छू रहे हैं।
बात करें बसों की तो होली के वक्त बसों के किरायों में भी बढ़ोतरी हो गई है। रेलवे की होली स्पेशल ट्रेनों का अभी तक कोई पता नहीं है। इससे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों से बिहार आने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 13 मार्च तक बिहार आने वाली ट्रेनों में काफी वेटिंग है। यात्रियों को दूसरे विकल्प ढूंढने पड़ रहे हैं।
आपको बता दें कि रेलवे की ओर से 26 फरवरी तक कुंभ स्पेशल ट्रेनें चल रही थीं, और महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के दिन हो चुका है। अब संभावना है कि जल्द ही होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की जाएगी, जिससे होली में बिहार आने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कुंभ स्पेशल ट्रेनों के चलते होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी हो रही थी। अब उम्मीद है कि जल्द ही होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया जाएगा।