ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-May-2022 11:57 AM
PATNA : राजधानी पटना में जिम का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में तेजी के साथ बढ़ा है। सबसे खास बात यह है कि अब महिलाएं भी बड़ी तादाद में जिम जाने लगी हैं, इनमें शादीशुदा महिलाओं की संख्या भी कम नहीं हैं। जिम के इसी बढ़ते ट्रेंड के बीच कुछ नए मामले देखने को मिल रहे। दरअसल केस स्टडी से यह मालूम पड़ा है की जिम जाने वाली शादीशुदा महिलाओं में से कुछ जिम ट्रेनर्स के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। बीते साल 17 सितंबर को पटना में एक जिम ट्रेनर को गोली मारी गई थी। यह मामला एक डॉक्टर की पत्नी और जिम ट्रेनर के साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। इस मामले में डॉक्टर की पत्नी खुशबू के ऊपर ही जिम ट्रेनर विक्रम पर हमला करवाने का आरोप लगा और वो अबतक जेल में है।
यह इकलौता मामला नहीं है पटना में अब जिम ट्रेनर के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक महीने की बात करें तो महिला हेल्पलाइन में जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंध को लेकर चार मामलों का खुलासा हुआ है। पति के रहते भर में जिम जाने वाली महिलाओं का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर जिम ट्रेनर के साथ ही पाया गया है। इसे लेकर हेल्पलाइन इंचार्ज प्रमिला कुमारी का कहना है कि महिलाएं जिम जाएं, लेकिन अपनी पर्सनल बातों को किसी भी पुरुष से शेयर न करें। ऐसा करने से उनका खुद का नुकसान होगा। हमारे पास आये जिम ट्रेनर से जुड़े मामलों में यह देखा गया कि महिलाओं के पति बाहर नौकरी करते हैं या उन पर ध्यान नहीं देते हैं, इसी वजह से उन्हें ट्रेनर आकर्षित कर लेते हैं।
पटना के अलग–अलग इलाकों से कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। केस स्टडी से किसी की पहचान उजागर ना हो इसलिए फर्स्ट बिहार ने जगह और महिला का नाम बदल दिया है। पहला मामला कंकड़बाग का है, जहां रहने वाली सीमा के पति नेवी में हैं और उनकी दो बेटियां है। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम जाती थी। इसी दौरान उन्हें जिम के ट्रेनर से ही प्यार हो गया। जब इसकी भनक जिम ट्रेनर की पत्नी को लगी तो उसने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले का निपटारा कर स्वीटी को उसके परिवारवालों के पास भेज दिया गया। दूसरा मामला पाटलिपुत्र कॉलोनी का है, जहां नीरजा नाम की एक लड़की ने जिम ट्रेनर के खिलाफ आवेदन दिया, जिसमें उसने जिम ट्रेनर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। जब काउंसलिंग हुई, तो पता चला कि जिम ट्रेनर और उसका अफेयर था। जब बात शादी की हुई तो ट्रेनर ने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके अलावा ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां जिम जाने वाली महिला का ट्रेनर के साथ संबंध पाया गया है।