ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / Bihar News: ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पिस्टल-कारतूस बरामद

Bihar News: ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पिस्टल-कारतूस बरामद

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सोमवार को पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। यह आरोपी हाल ही में धर्मपरसा गांव में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट की वारदात में शामिल था।

11-Aug-2025 08:52 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सोमवार को पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। यह आरोपी हाल ही में धर्मपरसा गांव में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट की वारदात में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश बाएं घुटने में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी देखरेख में इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान छपरा जिले के सीरिश्तापूर, जनता बाजार गांव निवासी स्व. कृष्णा सिंह के 22 वर्षीय बेटे विकास सिंह कुशवाहा के रूप में की है। विकास सिंह पर हत्या, लूट, डकैती और अन्य कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।


गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि विकास सिंह कुशवाहा, जो धर्मपरसा ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है, एक और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और जलालपुर गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे (चिमनी) के निकट छापेमारी की। जैसे ही पुलिस टीम ने इलाके में कदम रखा, विकास ने पुलिस को देखते ही दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें गोली विकास के बाएं घुटने में लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया।


मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विकास किस किस वारदात में शामिल था और उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है और आगामी दिनों में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज किया जाएगा। इस घटना से स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध मुक्त माहौल बनाया जा सके।

गोपालगंज से नमोनारायण मिश्रा की रिपोर्ट