हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2025 10:00 AM
By First Bihar
Gopal Khemka Murder Case: पटना के हाई-प्रोफाइल गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस ने मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। आज शाम 5 बजे बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सरदार पटेल भवन, पुलिस मुख्यालय के C ब्लॉक सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय क्षेत्र, पटना), वरीय पुलिस अधीक्षक (पटना) और नगर पुलिस अधीक्षक (पटना) भी मौजूद रहेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड के मास्टरमाइंड और शूटरों से जुड़ी अहम जानकारी साझा की जाएगी।
पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में 4 जुलाई को कारोबारी और बीजेपी से जुड़े गोपाल खेमका की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बिहार पुलिस और विशेष कार्य बल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर उमेश यादव उर्फ विजय, मास्टरमाइंड सरिया कारोबारी अशोक कुमार साव को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके सहयोगी राजा की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।
जांच में पता चला कि हत्या की सुपारी 3.5 लाख रुपये में दी गई थी और जमीन विवाद इस हत्याकांड का मुख्य कारण हो सकता है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, स्कूटी, और 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बेउर जेल में छापेमारी कर कई मोबाइल फोन भी जब्त किए, जो इस मामले से जुड़े हो सकते हैं।
DGP विनय कुमार ने सोमवार को कहा था कि पुलिस इस मामले को सुलझाने के बेहद करीब है और हर संभावित कोण से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के तार बेउर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा से भी जुड़ सकते हैं, जिसके गिरोह से शूटर उमेश यादव जुड़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि अशोक साव पहले RJD नेता लालू यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन नायक के घर किरायेदार था और बाद में उदयगिरी अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ था। इसके अतिरिक्त, गोपाल खेमका की 2018 में हाजीपुर में हुई उनके बेटे गंजन खेमका की हत्या से भी इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। DGP ने यह भी स्पष्ट किया कि खेमका की सुरक्षा अप्रैल 2024 में हटाई गई थी, जिसके कारणों की भी जांच की जा रही है।