हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-Oct-2025 10:08 PM
By First Bihar
BETTIAH: अक्सर यह सुनने को मिलता है कि मरीज के मौत से गुस्साएं परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी, इस बात से गुस्साएं डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया। लेकिन इस बार मामला उल्टा है, बेतिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के मुख्य गेट के बाहर एक मृत मरीज के परिजन की डॉक्टरों ने मिलकर ऐसी पिटाई कर दी कि वो बुरी तरह घायल हो गया।
डॉक्टरों द्वारा मृत मरीज के परिजन की पिटाई का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। 25अक्टूबर शनिवार दोपहर करीब दो बजे से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घटना सुबह करीब 8:00 की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हैं, जबकि मार खाने वाला व्यक्ति अस्पताल में भर्ती एक मृतक मरीज का परिजन है। सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिजनों और डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच की बात कही है।
बेतिया से संतोष की रिपोर्ट