Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
16-Feb-2025 10:29 PM
By First Bihar
भगवान बुद्ध की पावन भूमि बोधगया में रविवार को आयोजित द्वितीय बोधगया मैराथन में भारत समेत विभिन्न देशों के धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस ऐतिहासिक दौड़ की खास बात यह रही कि मंगोलियाई राजदूत गनबोल्ड डंबजाव ने न केवल मैराथन को हरी झंडी दिखाई, बल्कि खुद भी इसमें भाग लिया। साथ ही ओटीए गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ने भी अपनी पत्नी के साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया। इस आयोजन ने भारत और मंगोलिया के बीच बौद्ध संबंधों को और मजबूत किया।
बोधगया मैराथन समिति और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) की ओर से आयोजित मैराथन को मंगोलियाई राजदूत गनबोल्ड डंबजाव ने हरी झंडी दिखाई। 13वें कुंडेलिंग रिनपोछे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि पूर्व एशियाई चैंपियन डॉ. सुनीता गोधारा इस मैराथन की ब्रांड एंबेसडर थीं।
मैराथन का मुख्य आकर्षण मंगोलियाई राजदूत गनबोल्ड डंबजाव रहे, जिन्होंने न केवल इसका उद्घाटन किया, बल्कि धावकों के साथ खुद भी दौड़े। यह आयोजन भारत और मंगोलिया के बीच 70 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने के लिए किया गया था, जिसमें बौद्ध धर्म की मजबूत भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस प्रतिष्ठित मैराथन में ओटीए गया के 300 कैडेटों सहित कुल 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 400 से अधिक विदेशी धावक थे। इसमें दक्षिण कोरिया, केन्या और इथियोपिया के पेशेवर धावकों ने भी हिस्सा लिया। ओटीए गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने भी अपनी पत्नी के साथ 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। उनके इस कदम से सेना के अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।
मैराथन में इथियोपिया की एक महिला और केन्या के एक पुरुष ने 41 किलोमीटर की दौड़ जीती। विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा 42 किलोमीटर की दौड़ के शीर्ष धावकों को दक्षिण कोरिया की मुफ्त यात्रा भी दी गई। बोधगया के कालचक्र मैदान से ढुंगेश्वरी पहाड़ियों तक आयोजित इस मैराथन में धावकों ने अपनी ताकत दिखाई। सुबह साढ़े चार बजे शुरू हुई इस दौड़ में धावक निर्धारित दूरी तय कर कालचक्र मैदान पहुंचे।
आईबीसी के महानिदेशक अभिजीत हलधर ने कहा कि यह मैराथन पूरी तरह सफल रही और इसे सभी का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा।