ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / श्मशान घाट पर खुलेआम घूम रहे शवों के 'सौदागर', 1100 रुपये लेकर गंगा...

श्मशान घाट पर खुलेआम घूम रहे शवों के 'सौदागर', 1100 रुपये लेकर गंगा में लाश को ठिकाने लगाने की होती है सौदेबाजी

03-Dec-2019 09:02 AM

BHAGALPUR: श्मशान घाट पर 'शवों की सौदेबाजी' करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 1100 रुपये लेकर शवों के सौदागर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने का सौदा करते हैं. अमानवीयता की ये हद भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर हो रही है. श्मशान घाट पर खुलेआम 'शवों के सौदागर' डेड बॉडी को गंगा में बहाने के लिए अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं. 


दरअसल अंतिम संस्कार पर दो हजार से पांच हजार रुपये खर्च करने में असमर्थ लोगों से श्मशान घाट पर खुलेआम लूट हो रही है. कम कीमत पर शवों का अंतिम संस्कार कराने के नाम पर गंगा घाट पर पूरा गिरोह सक्रिय है. 1100 रुपये प्रति लाश लेकर ईंट भरी बोरियों में बांधकर लाशों को गंगा में फेंका जा रहा है. हर रोज औसतन 5 शवों को इसी तरह से गंगा में फेंका जा रहा है. घाट पर मौजदू नाविक और अंतिम संस्कार करवाने वाले लोगों की मिलीभगत से शवों को खुलेआम गंगा में फेंकने का पूरा खेल चल रहा है. नगर निगम इसे गलत तो मानता है लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम के किसी भी एक्ट में गंगा में प्रदूषण फैलाने पर कार्रवाई का प्रावधान नहीं है. शवों को सही तरीके से डिस्पोज करना और सुविधाएं देना हीं निगम का काम है. 


आपको बता दें कि NGT यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गंगा के 500 मीटर के रेंज में किसी भी तरह का कचरा फेंकने पर रोक लगाई है. नियमों का पालन नहीं करने वालों पर 50 हजार तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है. अधजले शव, मृत पशु, कचरा बहाने पर भी कार्रवाई का प्रावधान है, जिस पर नगर निगम और जिला प्रशासन दोनों कार्रवाई कर सकता है. बावजूद इसके शवों को बोरियों में भरकर खुलेआम गंगा नदी में फेंका जा रहा है.