Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
26-Jan-2026 03:18 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: मारवाड़ी एकता मंच, पटना एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में पटना में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 25 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक चलेगा।
शिविर का आयोजन महाराणा प्रताप भवन, आर्य कुमार रोड, पटना में किया गया है, जहां जरूरतमंद दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम पैर एवं अन्य अंग लगाए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य ऐसे लोगों को फिर से आत्मनिर्भर बनाना है, जो किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण अपने अंग खो चुके हैं।
शिविर में आने वाले लाभार्थियों एवं उनके सहायकों के लिए निःशुल्क खान-पान एवं रहने की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही लाभार्थियों और सहायकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
मारवाड़ी एकता मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कृत्रिम अंग के सहारे दिव्यांग व्यक्ति न केवल चलने-फिरने में सक्षम होगा, बल्कि अपने दैनिक कार्यों को भी आसानी से कर सकेगा। यह शिविर समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना का एक सशक्त उदाहरण है। आयोजन से जुड़ी जानकारी, पंजीकरण एवं सहयोग के लिए इच्छुक लोग संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।