Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
13-Mar-2026 12:41 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : अररिया जिले के फारबिसगंज शहर के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 में गुरुवार की देर शाम अनुमंडल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसोई गैस के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया। एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक आवासीय परिसर और उससे सटे एक दुकान से लगभग 250 रसोई गैस सिलिंडर बरामद किए गए। बरामद सिलिंडरों में भरे हुए और खाली दोनों प्रकार के सिलिंडर शामिल हैं। प्रशासन ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार प्रशासन को पोखर बस्ती निवासी साबिर अंसारी और उसके पुत्र इमरान अंसारी द्वारा बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फारबिसगंज के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर महादेव कामत, सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, नरपतगंज की एमओ सुनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
छापेमारी के दौरान जब प्रशासनिक टीम साबिर अंसारी के आवासीय परिसर में पहुंची तो वहां कई कमरों में रसोई गैस सिलिंडरों का भंडारण किया हुआ मिला। इतना ही नहीं, घर की छत पर भी भारी मात्रा में गैस सिलिंडर रखे हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार केवल आवासीय परिसर से ही 150 से अधिक सिलिंडर बरामद किए गए। इन सिलिंडरों को ट्रैक्टर पर लादकर फारबिसगंज थाना भेजा गया।
इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पास में स्थित एक दुकान में छापेमारी की। दुकान का शटर बंद होने के कारण उसे खोलने में थोड़ी देर लगी, लेकिन जैसे ही दुकान खोली गई, अंदर भी बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर पाए गए। दुकान से भी 100 से अधिक सिलिंडर बरामद किए गए। बरामद सिलिंडरों में भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस के सिलिंडर शामिल हैं।
छापेमारी की सूचना मिलते ही पोखर बस्ती में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों का भंडारण देखकर आश्चर्य व्यक्त किया।
एसडीओ अभय कुमार ने बताया कि बरामद सभी सिलिंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पोखर बस्ती क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है। सड़क के दोनों ओर दो वार्ड स्थित हैं, जहां हजारों लोग रहते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। यदि किसी कारणवश आग लग जाती तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
हालांकि प्रशासन की सतर्कता के कारण छापेमारी के दौरान ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर तैनात कर दिया गया था। सुरक्षा के बीच सभी सिलिंडरों को सुरक्षित तरीके से वाहन पर लादकर थाना पहुंचाया गया। प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए आगे भी ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।