हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
23-Jan-2026 06:09 PM
By DEEPAK RAJ
Bihar Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनकी छोटी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों एक ही बाइक पर जा रहे थे।
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय बद्री मियां और उनके 23 वर्षीय पुत्र जावेद मियां के रूप में हुई है। जावेद की 12 साल की बेटी साजिया गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। जावेद की पत्नी गर्भवती हैं, जिससे यह हादसा उनके अजन्मे बच्चे के लिए भी घातक साबित हुआ।
जानकारी के अनुसार, लौरिया के गनौली निवासी बद्री मियां शुक्रवार को अपनी शादीशुदा बेटी से मिलने हरनाटांड के मिश्रली गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे बगहा शहर के आनंद नगर सीताराम आश्रम के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साजिया को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया।
नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्राली और बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे से लौरिया का गनौली गांव पूरे इलाके में सदमे में है।