छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
28-Feb-2023 07:37 AM
By First Bihar
PATNA: पटना हाइकोर्ट ने राज्य में बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियों के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है. साथ ही अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है. सोमवार को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह और न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद की खंडपीठ ने रंजीत पंडित की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. बता दें कि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियों के आधार पर शिक्षक अब भी काम कर रहे हैं और वेतन उठा रहे हैं.
फर्जी डिग्री से नियुक्त हुए शिक्षक गलत तरीके से वेतन उठा रहे, जिस वजह से सरकार को नुकसान उठाना पड़ रहा है. मालूम हो कि कोर्ट ने 2014 के अपने एक आदेश में कहा था कि फर्जी डिग्री के आधार पर जो शिक्षक काम कर रहे हैं अगर वे खुद अपना इस्तीफा दे दे तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी. 26 अगस्त, 2019 को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि इस आदेश के बाद भी बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षक काम कर रहे हैं और वेतन का लाभ लिया जा रहा है. जिसपर कोर्ट ने निगरानी को जांच का जिम्मा सौंपा था.
31 जनवरी, 2020 को सुनवाई दौरान निगरानी विभाग ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि फर्जी शिक्षकों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. लेकिन निगरानी का यह भी कहना था कि 1 लाख 10 हजार से अधिक शिक्षकों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. इसी के मद्देनजर कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को अगली सुनवाई में अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी.