हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Jul-2025 12:01 PM
By First Bihar
Expressway In Bihar: पिछले कुछ वर्षों में बिहार में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को बहुत ही तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में धीरे-धीरे क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में 132 किलोमीटर लंबा गाजीपुर-मांझी फोरलेन एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है। जो बिहार के छपरा, हाजीपुर और पटना को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बलिया से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे छपरा से दिल्ली और लखनऊ तक का सफर आसान हो जाएगा। बिहार के लोगों को न केवल यात्रा में समय की बचत होगी बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से शुरू होकर बलिया होते हुए बिहार के मांझी तक पहुंचेगा। जहां से यह छपरा, हाजीपुर और पटना को जोड़ेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साथ इसका कनेक्शन दिल्ली तक की यात्रा को 4-5 घंटे कम कर देगा। मांझी पुल के जरिए यह कॉरिडोर बिहार के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। गाजीपुर से बलिया तक का 42 किलोमीटर का हिस्सा तेजी से बन रहा हैऔर भूमि अधिग्रहण के साथ सिविल कार्य भी प्रगति पर है।
इस परियोजना से बिहार और पूर्वांचल के बीच व्यापार को नई गति मिलेगी। कृषि और औद्योगिक उत्पादों की ढुलाई भी आसान होगी। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बल मिलेगा। खासकर छपरा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे क्योंकि यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।
यह एक्सप्रेसवे न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर करेगा बल्कि पूर्वी भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छपरा से दिल्ली तक की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सुगम होगी और यह परियोजना बिहार के उत्तरी जिलों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने में भी मील का पत्थर साबित होगी। निर्माण कार्य की प्रगति और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को देखते हुए आने वाले समय में जल्द ही इस रूट पर यात्रा शुरू होने की उम्मीद है।