बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
04-Oct-2019 05:35 PM
By प्रणय राज
NALANDA: बाढ़ राहत काम में लापरवाही के आरोप में जिले के आठ सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ये केस जिलाधिकारी के निर्देश पर दर्ज किया गया है. डीएम के इस फैसले के विरोध में जिले के तमाम कृषि समन्वयक हड़ताल पर चले गए हैं.
इन कर्मियों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सूखा राशन पैकेजिंग में कीड़ा लगा खाना पैक करने का आरोप है. आठ कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के खिलाफ कर्मियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया साथ ही बाढ़ राहत का काम नहीं करने का फैसला किया है.
कर्मियों का आरोप है कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है उनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो कि पूर्व से ही मेटरनिटी लीव पर हैं. कर्मियों का आरोप है कि छुट्टी पर होने के बाद भी इन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रशानसन दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लेती है तो इसके खिलाफ जमकर आंदोलन किया जाएगा.