ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / bihar / BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से...

BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और गालियां देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कहा कि गांव के ही लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की भी कोशिश की गई।

25-Mar-2026 07:30 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की कथित तौर पर गाँव के ही कुछ दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। 24 मार्च की शाम 5:40 बजे हुई इस घटना में युवक को पानी के पाइप और लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। पीड़ित की पहचान भोली बैठा के बेटे रवि बैठा के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


पीड़ित ने बताया कि वह गांव के छठ घाट पर पूजा देख रहे थे, तभी विजय यादव ने उन्हें पंजियरवा चौक पर आने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर अपाची बाइक की चाबी छीन ली गई और उसके बाद गांव के 10 लोगों ने उसे पाइप और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान जाति-भेदक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई। 


रवि बैठा ने पुलिस को बताया कि दबंगों ने उनका वाहन छीन लिया और जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उन्होंने अवध यादव, विजय यादव, अजय यादव, सुल्टू साह, अमित यादव, अनिल यादव, सुरेश यादव, संजय यादव और लालू यादव पर सीधे हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित ने आवेदन दिया है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पीड़ित की पहचान पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना स्थित पंचभिरवा गांव निवासी भोली बैठा के बेटे रवि बैठा के रूप में हुई है। पीड़ित रवि बैठा ने अपने ही गांव के ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। कहा कि वह अपने गांव के छठ घाट पर पूजा देख रहा था तभी गांव के ही विजय यादव ने मुझे पंजियरवा चौक पर आने को कहा। वहां पहुंचने के बाद अपाची बाइक की चाबी निकाल लिया। उसके बाद नल के प्लास्टिक पाइक और लोहे के रॉड से गांव के ही 10 लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। उसकी तब तक पिटाई की गयी जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।


इस दौरान दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और युवक को जमकर गालियां दी। खुद पीड़ित ने पुलिस को दिये गये आवेदन में इस बात का जिक्र किया है। युवक ने बताया कि गांव के ही लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। विरोध करने पर गोली मारने की भी कोशिश की गई। पीड़ित रवि बैठा ने बताया कि उसके अपाची गाड़ी को दबंगों ने छीन लिया और पाइप रॉड से मारा घेरकर जान से मारने के उद्धेश्य से विजय यादव के कार में ब्रेजा कार बैठाने लगा। जब हम नहीं बैठे तब जमकर पिटाई की कहने लगा कि गला काट देंगे। 


पीड़ित ने गांव के ही अवध यादव, विजय यादव, अजय यादव, सुल्टू साह, अमित यादव, अनिल यादव, सुरेश यादव, संजय यादव और लालू यादव पर जानलेवा हमला किये जाने का आरोप लगाया है। कहा कि उसे धमकी दी गयी कि यदि पुलिस को इस बात की जानकारी दी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मोतिहारी रेफर कर दिया गया। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मधुबनी से सोहराब आलम की रिपोर्ट