ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / bihar / ड्यूटी में तैनात 2 पुलिस जवान की मौत, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

ड्यूटी में तैनात 2 पुलिस जवान की मौत, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

08-Apr-2020 04:22 PM

By Saurav Kumar

SHEOHAR : शिवहर जिले के 2 होमगार्ड जवान के मौत से कोहराम मच गया है। अगल-अलग जगहों पर तैनात होमगार्ड जवानों को  ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन दोनों की हीं मौत हो गयी। होमगार्ड जवानों की मौत के बाद पुलिस महकम में सन्नाटा पसर गया है। दोनों ही होमगार्ड जवानों को बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में अंतिम विदाई दी गयी।


तरियानी अंचल गार्ड के रूप में तैनात भिखारी सिंह जो गाजीपुर डुमरी कटसरी के निवासी थे, ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत 5 अप्रैल को खराब हुई जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने जवान की स्थिति गंभीर होने पर मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया लेकिन लेकिन वहां भी जवान की तबीयत नहीं ठीक हुई तब परिजनों होमगार्ड जवान को इलाज के लिए पटना ले गए लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी कल मौत गई।


इससे पहले मंगलवार को एक और होमगार्ड जवान  नरवारा हाई स्कूल में ड्यूटी पर तैनात तरियानी के सरवरपुर  निवासी अनिल कुमार सिंह की भी तबीयत खराब हुई, लोग आनन-फानन में जवान को मजफरपुर ले गए ,वहां डॉक्टरों ने जवान की स्थिति नाजुक बताकर पटना रेफर किया गया वहां पहुंचने पर उनकी भी मृत्यु हो गई अचानक इस तरह की हुई घटना से लोगों में कोहराम मच गया है। जो दोनों जवान ड्यूटी में तैनात थे और अचानक एक साथ दोनों जवान का तबीयत खराब हुआ और दोनों की ही मृत्यु हो गई है जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


दोनों का होमगार्ड जवानों का शव आगे पीछे करके बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय प्रखंड परिसर शिवहर में पहुंचा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला संदेश था संजय कुमार के द्वारा उनके परिजनों को 7-7 हजार रुपए अंतिम संस्कार के लिए दिए गए। संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया है कि शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके परिजनों को नौकरी दिलाने तथा 4-4 लाख रुपये के साथ उनके विधवा को भी 24 माह तक पेंशन दिलाने की पहल की जाएगी।