ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / जयंती पर याद किये गये देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राज्यपाल,...

जयंती पर याद किये गये देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

03-Dec-2019 10:28 AM

By Rahul Singh

PATNA: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आज 135वीं जयंती है. इस मौके पर पटना में उनका जयंती समारोह मनाया गया. 1 अणे देशरत्न मार्ग पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राजेंद्र बाबू को श्रद्दांजलि अर्पित की गई.


बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने चरखा समिति की महिलाओं को उपहार में साड़ी दिया. 


डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें नमन किया. पीएम ने ट्वीट करके लिखा है, 'देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने आजादी के आंदोलन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही संविधान के निर्माण में भी विशिष्ट योगदान दिया। विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।'