हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Oct-2021 08:04 AM
PATNA : दशहरा का त्योहार खत्म होने के बाद अब लोग दीपावली की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। दीपावली का त्योहार साफ सफाई के लिए जाना जाता है और इसकी तैयारी में लोग अपने घर और अन्य जगहों पर पूरी साफ सफाई करते हैं। साफ-सफाई के बाद निकलने वाला कचरा हम सबके लिए एक मुसीबत रहता है। घर से निकलने वाले कचरे को कहां फेंका जाए इसको लेकर समस्या अब तो बढ़ती जा रही है। ऐसे में पटना नगर निगम ने अब बड़ी पहल की है। निगम दीपावली के मौके पर घर से निकलने वाले कूड़े का निशुल्क उठाव करेगा। इसके लिए आपके घर पर निगम की गाड़ी पहुंचेगी और वह कूड़ा उठाकर ले जाएगी।
दीपावली पर निकलने वाले कूड़े को डिस्पोजल करने के लिए आपको निगम की तरफ से जारी किए गए नंबर पर केवल फोन लगाना होगा। नियम से संबंधित अंचल के सिटी मैनेजर को कॉल कर आपकी तरफ से सूचना दी जाएगी और उसके बाद आपके घर से निकला हुआ कचरा निगम की गाड़ी उठा कर ले जाएगी। इसके लिए आपको अलग से कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। आपको बता दें कि पटना में कुल 75 वार्ड हैं। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले इन 75 वार्डों को चार अंचलों में बांटा गया है। हर अंचल के सिटी मैनेजर का नंबर सार्वजनिक है। अगर आपके पास यह नंबर नहीं है तो आप भी ऐसे लिख सकते हैं।
नूतन राजधानी - 8434031248
बांकीपुर अंचल - 9334910048
पाटलिपुत्र अंचल - 9264447440
कंकड़बाग अंचल - 9264447441
एनसीसी और बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली में सफाई के दौरान अधिक मात्रा में कूड़ा अगर निकला है तो उसे सड़क के किनारे नहीं रखें, बल्कि अंचल के सिटी मैनेजर को कॉल पर सूचना दें और पता बता दें। इसके बाद सिटी मैनेजर समय बताएंगे और आपके घर कूड़ा वाहन भेजकर कूड़ा उठवा लेंगे।