हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Nov-2025 08:32 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली में धमाके के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया है।
बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार 11 नवंबर को है, इधर चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में धमाका हो गया। गाड़ी में ब्लास्ट होने से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।
घायलों को आनन-फानन में अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी के चीफ से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस धमाके के बाद मुंबई और यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गयी है।