बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
26-Mar-2025 09:10 AM
By First Bihar
Bihar Road Accident: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाइवे पर नरसारा चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि, विशनपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक पिकअप तेज गति से चल रही थी और सामने से आ रहे ऑटो को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घायलों को तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इधर, घटना में मारे गए ऑटो चालक की पहचान राजेश साह के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों में से एक आठ वर्षीय बच्चा और एक 30 वर्षीय युवक है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही विशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।