ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / darbhanga-news / दरभंगा में मजदूरी विवाद से तनाव का माहौल, हरिनगर में प्रशासन ने बुलाई...

दरभंगा में मजदूरी विवाद से तनाव का माहौल, हरिनगर में प्रशासन ने बुलाई शांति समिति की बैठक

दरभंगा के हरिनगर गांव में मजदूरी विवाद जातीय तनाव में बदल गया। प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाकर स्थिति नियंत्रित की और निर्दोषों के नाम हटाने की मांग पर ध्यान देने का भरोसा दिया।

05-Feb-2026 06:53 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के हरिनगर गांव में मजदूरी विवाद से शुरू हुआ झगड़ा जातीय तनाव का रूप लेने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। हालात को नियंत्रित करने और शांति बहाली के उद्देश्य से गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिरौल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, एसडीएम शशांक राज, स्थानीय थानाध्यक्ष, विभिन्न समुदायों के ग्रामीणों तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।


बैठक में प्रशासन ने सामान्य स्थिति जल्द बहाल करने का भरोसा दिलाया, वहीं ग्रामीणों ने प्राथमिकी से निर्दोष लोगों के नाम हटाने की मांग की। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मामले से जुड़े वीडियो फुटेज की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने पूरे ब्राह्मण टोले पर प्राथमिकी दर्ज होने की बात का खंडन करते हुए कहा कि लगभग तीन हजार की आबादी वाले गांव में 70 लोगों को नामजद और 100 से 150 अज्ञात को आरोपित किया गया है। 


जांच में जिन लोगों का घटना से कोई संबंध नहीं पाया जाएगा, उनके नाम प्राथमिकी से हटा दिए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है और एहतियातन तीन शिफ्ट में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल तैनात किया गया है।


जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी की सुबह बकाया मजदूरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। कैलाश पासवान ने हेमकांत झा की बहन के मकान निर्माण का कार्य किया था, जिसकी मजदूरी चार साल से लंबित थी। पैसे की मांग के दौरान रास्ते में रोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। स्थानीय स्तर पर समझौते के प्रयास जारी हैं, जबकि प्रशासन शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है।