सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-Apr-2025 09:09 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Darbhanga Airport: परिवहन, पर्यटन व संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य संजय झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नागर विमानन मंत्रालय तथा इससे जुड़ी संस्थाओं के कामकाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में संजय झा ने कहा कि बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट को जल्द फंक्शनल बनाया जाए। साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने से संबंधित बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण अचानक उत्पन्न होने वाले व्यवधान तथा उससे निबटने के लिए उठाये जा रहे कदमों, उड़ानों में होने वाली विलंब के कारणों, हवाई अड्डों पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और दिव्यांगजनों के लिए ह्वील चेयर की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों से पूछा गया कि हवाई अड्डों पर सस्ते कैंटीन की स्थापना की दिशा में क्या कदम उठाये जा रहे हैं? साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रियों के लिए बार-बार सुरक्षा जांच की जगह एक सुविधाजनक प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा गया।
संसदीय समिति की बैठक में शामिल सांसदों के अलावा नागर विमानन मंत्रालय के सचिव वी. वुअलनम, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल हरीश कुमार वशिष्ठ, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के डायरेक्टर जनरल राजेश निरवाण, एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन एसकेजी रहाते, कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलायड सर्विसेज के सीइओ अजय कुमार, एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीइओ रामबाबू चिंटालाचेरुवु, अदानी ग्रुप के जनरल मैनेजर सौरव गौतम, जीएमआर ग्रुप के डायरेक्टर नारायण कदा राव, ब्लू डार्ट एविएशन लिमिटेड के सीएसएम अरुण अहलावत सहित नागर विमानन मंत्रालय, संबंधित संस्थाओं एवं कंपनियों के अनेक वरीय अधिकारी मौजूद रहे।