BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च
11-Mar-2025 04:59 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के दरभंगा में रहने वाले 8वीं क्लास के छात्र ने कमाल का डिवाइस बनाया है। इस डिवाइस की मदद से बैंक के लॉकर की सुरक्षा की जा सकती है। छात्र रवि भूषण ने तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद डिवाइस तैयार की है। इस डिवाइस को बनाने में 1 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इसमें किट, सेंसर, सर्वो मोटर और जंपर वायर लगा हुआ है। डिवाइस की खास बात यह है कि इसमें लगा सेंसर प्रतिबंधित एरिया में आने वाले लोगों को तुरंत डिटेक्ट कर लेता है और सिग्नल भेज देता है।
दरभंगा जिले के माउंट समा स्कूल सैदपुर के आठवीं कक्षा के छात्र रवि भूषण ने जो डिवाइस तैयार की है, उससे बैंक के लॉकर की सुरक्षा की जा सकती है। खास बात यह है कि इस डिवाइस को अपग्रेड भी किया जा सकता है। इस डिवाइस की खासियत यह है कि इसमें सेंसर किट लगा हुआ है, जो प्रतिबंधित एरिया में किसी के प्रवेश करते ही सिस्टम पर सिग्नल तुरंत भेजने लगता है।
छात्र रवि भूषण ने बताया कि बैंक में लूट की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं। छात्र ने दावा किया है कि यह डिवाइस लूट की घटनाओं को रोकने में कारगर साबित हो सकती है। इस डिवाइस को बनाने में एक हजार रुपए खर्च हुए हैं और इसको बनाने में तीन महीने का वक्त लगा है। छात्र ने बताया कि इसे बड़े बैंकों में भी उपयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए पावरफुल सेंसर की जरूरत पड़ेगी।