ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Oct-2019 08:56 AM
PATNA: पटना में ‘जल प्रलय’ झेल रहे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. दानापुर में 6 दिनों से करीब डेढ़ लाख लोग ‘जल कैदी’ बने हुए हैं. भीषण जल जमाव के कारण दानापुर के दो दर्जन मोहल्लों में करीब डेढ़ लाख लोग घरों में कैद हैं.
इस इलाके के रास्तों और गलियों में अभी भी छुटनों से लेकर कमर तक पानी लगा हुआ है. घरों में पानी घुसने के कारण इलाके के लोग बेहाल हैं. पानी धीरे-धीरे कम तो हो रहा है लेकिन लोगों की मुश्किलें ज्यों की त्यों बनी हुई हैं. लोगों को ना खाने के लिए अन्न नसीब हो रहा है और ना पीने के लिए पानी.
वहीं पानी अब बेहद गंदा हो गया है, पानी में कई जानवर मरे पड़े हैं. लिहाजा बदबू से लोग बेहाल हैं. इसके साथ ही महामारी की आशंका से लोगों में डर का माहौल है. वहीं इन इलाकों में सरकार की ओर से किसी तरह की मदद नहीं पहुंची है. पानी में फंसे लोगों को प्रशासन की ओर से किसी तरह की सहायता नहीं की जा रही है.