ब्रेकिंग न्यूज़

वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Home / bihar / CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों...

CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

27-Mar-2021 05:17 PM

MOTIHARI:-  पूर्वी चंपारण में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने CSP संचालक से 4 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गए। लूट की इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोग भी दहशत में हैं।  


पीड़ित नसीम आलम SBI के CSP संचालक हैं जो अपने घर दीपही में सीएसपी चलाते हैं। लूट की वारदात उस वक्त हुई जब वे घोड़ासहन स्थित SBI की बगहा ब्रांच से 4 लाख रुपये निकाल कर अपने घर लौंट रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता कि पहले से घात लगाए अपराधी उनका इंतजार कर रहे हैं। बाइक सवार अपराधियों की नजर जैसे ही पड़ी हथियार के बल पर नसीम पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक नसीम से 4 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चिरैया थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।